सुरक्षित रहें
कभी एडवांस न दें
जिससे मिले नहीं, उसे "टोकन अमाउंट", कूरियर चार्ज या एडवांस न भेजें। ठग अक्सर खुद को फ़ौजी या शहर से बाहर बताते हैं।
कोड कभी न बताएँ
Labhlo कभी आपका OTP नहीं माँगेगा। पैसे "लेने" के लिए QR कोड स्कैन न करें — QR स्कैन करने से पैसे जाते हैं।
सार्वजनिक जगह पर मिलें
दिन में, भीड़ वाली सार्वजनिक जगह पर मिलें। कीमती सामान के लिए किसी दोस्त को साथ ले जाएँ। पैसे देने से पहले सामान पूरी तरह जाँचें।
कागज़ जाँचें
गाड़ी के लिए RC, बीमा और इंजन-चेसिस नंबर मिलाएँ। फ़ोन के लिए डिब्बे पर और फ़ोन में IMEI (*#06#) मिलाएँ।
बातचीत Labhlo में रखें
Labhlo की चैट रिपोर्ट की जा सकती है और हमें कार्रवाई में मदद करती है। कोई जल्दी WhatsApp पर चलने का दबाव डाले तो सावधान रहें।
रिपोर्ट और ब्लॉक
लिस्टिंग, प्रोफ़ाइल या संदेश पर रिपोर्ट करें, और किसी को रोकने के लिए ब्लॉक करें।